फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bugs in the cold drink bottle, ailing man

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कीड़े, युवक बीमार

Wed, 04 May 2016 11:24 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 04 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bugs in the cold drink bottle, ailing man
कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कीड़े, - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। कस्बे की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पी रहे युवक को उसमें कीड़े मिले। यह देख युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने पुलिस के तहरीर देकर दुकानदार और कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


खड्डा के एक छविगृह के अंदर स्थित दुकान से हर्ष शर्मा नाम के एक युवक ने दो मई की शाम नामी कंपनी की कोल्ड ड्रिंक खरीदी। 15 रुपये देकर उन्होंने कोल्ड ड्रिंक की कुछ घूंटें ही गले में उतारी थी, तभी बोतल में काले रंग के कीड़े दिखाई दिए। यह देखकर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


उन्हाेंने दुकानदार के समक्ष आपत्ति जताई तो उसने कहा कि पैकिंग वह खुद थोड़े न करता है, इसकी जवाबदेही कंपनी की है। युवक ने साक्ष्य के रूप में कोल्ड ड्रिंक सहित शीशी वहां मौजूद लोगों को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के मुताबिक वह कोल्ड ड्रिंक पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिससे उसे इलाज कराना पड़ा। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसआई रामसहाय का कहना है कि तहरीर मिली है। इस मामले में कार्रवाई उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। स्टाकिस्ट ने कंपनी में शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed