फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brick-kiln raid, 397 chestnut liquor found in trolley

ईंट-भट्ठे पर छापा, ट्रॉली में मिली 397 पेटी शराब

Fri, 06 Apr 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 06 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Brick-kiln raid, 397 chestnut liquor found in trolley
पटहेरवा पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर पकड़ी अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की ढुलाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने गंगुआ भागीपट्टी गांव के ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी 397 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की तस्करी करने वाले पुलिस को देख भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ ने समऊर बाजार से सटे गंगुआ गांव के एक ईंट-भट्ठे पर बृहस्पतिवार देर रात छापा मारा। वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी 397 पेटी व्हीस्की बरामद की। पुलिस को देख तस्कर व धंधे में लिप्त व्यक्ति भाग निकले। बताया जा रहा है कि यह शराब बिहार भेजने की तैयारी थी। पुलिस ने शराब की बरामदगी के लिए समऊर बाजार स्थित ओवरहेड टैंक के निकट भी छापा मारा, हालांकि पुलिस ने वहां शराब बरामद होने से इन्कार किया।
विज्ञापन

सीओ के साथ इस छापेमारी में पटहेरवा थाने के एसओ बब्बन सिंह, समऊर बाजार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह के अलावा परमहंस सिंह, महेंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस संबंध में सीओ रामकृष्ण तिवारी का कहना था कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त व्यक्ति छापा पड़ते ही भाग निकले। ईंट-भट्टा मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर लाया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed