फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Birvat Konhvlia threw stones at the polling party bus

बिरवट कोन्हवलिया में पोलिंग पार्टी के बस पर पथराव

Tue, 01 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
पडरौना/सेवरही। ग्राम प्रधानों और सदस्यों के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार की देर शाम तक हिंसक रूप ले लिया। तरयासुजान थानाक्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया गांव में मतपेटी लूटने के लिए पोलिंग पार्टी के बस पर पथराव हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जबकि सेवरही थानाक्षेत्र के सुमही संतपट्टी गांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान के बाद आपस में टकरा गए। दोनों पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राजपुर बगहां में मतदान अधिकारियों पर बिना सील की हुई मतपेटियां ले जाने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी के बस पर पथराव किया, जिससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वहां लोगों ने सड़क जाम किया। रास्ता खाली कराने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। स्ट्रॉग रूम परिसर में पहुंचने पर भी करीब 50 की तादाद में लोग वहां पहुंच गए और देर शाम तक हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज लोग मतदान अधिकारियों पर एक प्रधान के पक्ष में फर्जी वोट डालने का आरोप लगा रहे थे। शाम तक फाजिलनगर, तमकुही और सेवरही ब्लॉकों को मिलाकर कुल 68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दूसरे चरण में फाजिलनगर, तमकुही और सेवरही ब्लॉक में मतदान था। घने कोहरे के बावजूद मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दरमियान कई बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हुई। शाम साढ़े चार बजे तक फाजिलनगर में 69 प्रतिशत, तमकुही में 68 प्रतिशत और सेवरही में 67 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों ब्लॉकों में औसतन 68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
सेवरही के बसडीला खुर्द में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। इसी ब्लॉक के गाजीपुर इंटर कॉलेज में बने बूूथ पर फर्जी मतदान कराने के आरोप में प्रधान प्रत्याशी सहित कई लोगों को डीएम, एसपी ने पुलिस कस्टडी में भेज दिया। कुछ मतदान केंद्रों पर नाबालिगों को अधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
 तमकुही क्षेत्र के महुअवा देवरिया में कुछ एजेंटों की तरफ से वोट देने पहुंची महिला को फर्जी बताए जाने पर विवाद हो गया। बाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर महिला को मतदान की अनुमति दी। विवाद के चलते वहां आधे घंटे मतदान बाधित रहा। तरयासुजान थानाक्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया में पोलिंग पार्टी को लेकर जा रही बस पर एक प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थकों ने पथराव किया। उनका आरोप था कि एक अन्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर्मचारियों ने फर्जी वोट डलवाया। उनकी ओर से मतपेटी लूटने का भी प्रयास किया गया।
 हालात बिगड़ते देख पुलिस को कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी। एसओ सुजीत राय का कहना था कि मतपेटियां सुरक्षित हैं और उन्हें स्ट्रॉग रूम तक पहुंचा दिया गया। सेवरही थानाक्षेत्र के सुमही संतपट्टी गांव में मतदान संपन्न होने के बाद प्रधान पद के दो उम्मीदवार और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए। उनका सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।
एसओ भीम यादव का कहना था कि हल्का-फुल्का विवाद हुआ है। इस संबंध में डीएम लोकेश एम का कहना था कि बिरवट कोन्हविलया में फायरिंग की सूचना है। फायरिंग पुलिस या सीमा सुरक्षा बल के जवानों की ओर से की गई, इसकी रिपोर्ट एसडीएम से मांगी जा रही है।

लेकिन सेवरही के राजपुर बगहां में पोलिंग पार्टी की बस पर गांववालों की तरफ से पथराव किए जाने की घटना से उन्होंने इंकार किया। उन्होंने कहा कि गांववाले उस केंद्र पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ, इसकी जानकारी मांग रहे थे। बीडीओ के पास जानकारी के लिए उन्हें भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed