{"_id":"03f04000f64c9a79496e851e9ef98d2a","slug":"being-pregnant-at-the-station-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती होने पर स्टेशन पर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती होने पर स्टेशन पर छोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला को एक युवक ने शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक साथ रखा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद पीड़िता जब युवक के घर पहुंची तो घरवालों ने खदेड़ दिया।
भटक रही महिला को एक संगठन की ओर से सहारा दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की फरियाद की है।रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी जान-पहचान थी। उसने शादी का झांसा देकर साथ रहने को कहा।
घर से बुलकर उसे दिल्ली और लुधियाना में एक वर्ष तक साथ रखा गया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। महिला के अनुसार जब वह युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो उसने गांव चलने को कहा।
विज्ञापन
ट्रेन से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह बैग लेकर आने की बात कहकर वहां से गया और वापस नहीं लौटा। वहा काफी इंतजार के बाद युवक नहीं आया तो वह उसके घर पहुंची, लेकिन उसके घर के लोगों ने खदेड़ दिया।
महिला काफी भटकने के बाद महिला संगठन की अध्यक्ष शीला चौधरी के पास पहुंची और आपबीती बताई।
शीला महिला को साथ लेकर रामकोला थाने पहुंची और प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंपकर न्याय दिलाने की फरियाद की। प्रभारी निरीक्षक कमला यादव का कहना है कि पीड़िता आई थी। उसे न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।