{"_id":"880bb4ae4a6e4fac08d595b7d892d24a","slug":"bank-employees-protested-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मचारी के खिलाफ प्रदर्शन किया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल बकुलहा गांव के काफी सारे लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ये लोग नगर स्थित एक बैंक के कर्मचारी पर पहले खाते में रुपये जमा कराने और उसके बाद धोखे से रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया।
जंगल बकुलहा निवासी शांति, तेतरा, निरेश, पानमती, अनिरुद्ध गुप्ता, ममता, सुमन, बिरझन, गोदावरी, बेचू, संतोष सहित 38 लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और नगर के धर्मशाला रोड के निकट स्थित एक बैंक के अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे।
इनका कहना था कि बैंक के एक कर्मचारी ने उनका पहले तो खाता खोलवाया और नियमित रुपये जमा कराता रहा। रुपये ज्यादा जमा हो गए तो धोखे से हस्ताक्षर और अंगूठा निशान लेकर सभी खाताधारकों के खाते से रुपये निकालकर भाग गया।
विज्ञापन
सभी खाताधारकों के लगभग 20 लाख रुपये जमा हुए थे। शिकायतकर्ताआें का कहना था कि बैंक का वह कर्मचारी 18 दिसंबर से ही फरार है।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो बैंक में शिकायत की गई, लेकिन बैंक के अधिकारी भी उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
इन लोगाें का कहना था कि रुपये जमा करने वालों में ज्यादातर गरीब, किसान और मजदूर हैं। इन लोगों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने और रुपये दिलाने की मांग की।