{"_id":"c7de0d37961ddf8fe4402f5d0f0c97e2","slug":"animal-smugglers-tried-to-crush-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने एसओ को कुचलने की कोशिश की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने एसओ को कुचलने की कोशिश की
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। बृहस्पतिवार की सुबह पशु तस्करों ने पकड़ियार बाजार के पास नेबुआ नौरंगिया के एसओ को वाहन से कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने गाड़ी को बरामद करके उसमें लादे गए 16 पशुओं को मुक्त करा लिया। एसओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशुओं से लदी गाड़ी गुजर सकती है।
इस पर वह एसआई एके सिंह, कांस्टेबल शिवानंद राय, एसएन यादव आदि ने घुघली-नौरंगिया रोड पर पकड़ियार बाजार के पास पशु तस्करों को घेरने की रणनीति बनाई। बुधवार की रात टीम निर्धारित स्थान पर पहुंची और इंतजार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भोर के वक्त एक मालवाहक आता देख सड़क पर खड़े एसओ निर्भय नारायण सिंह ने उसे रोकने का इशारा किया। उस पर चालक ने गति धीमी करने की बजाय अचानक बढ़ा दी। एसओ छलांग मारकर किनारे हटे और चालक वाहन लेकर भाग निकला।
एसओ के अनुसार अगर उन्होंने सतर्कता नहीं दिखाई होती तो गाड़ी की चपेट में आ गए होते। पुलिस ने मालवाहक का पीछा किया तो तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। अंधेरा और कोहरा होने के कारण पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।