फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry villagers took an hour to put AE

नाराज गांववालों ने एई को एक घंटे बैठाए रखा

Thu, 05 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 05 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के बिहुली निस्फी गांव में कराए जा रहे सड़क निर्माण में मानक के उल्लंघन का आरोप लगाकर गांववालों ने काम रोक दिया। यह सड़क लोक निर्माण विभाग की तरफ से बनवाई जा रही है। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे एई को लोगों ने बैठा लिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद विभाग के एक्सईएन पहुंचे। उन्हाेंने तारकोल लगी गिट्टियाें को हटा दिया और एतराज जता रहे लोगों को आश्वासन दिया कि जेई वहां रहकर सड़क बनवाएंगे, तब जाकर लोगों ने एई को जाने दिया। बिहुली निस्फी से बंधवा जाने वाली सड़क की लंबाई चार किलोमीटर है।
विज्ञापन

गांव के साहब अली, शौकत, जहांगीर, आफताब, बकरीदन, फरीदन, जब्बार आदि का कहना था कि यह सड़क नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हुई है। इसके लिए 44 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनाए जाने की शिकायत ठेकेदार से की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ। निर्माण के दौरान गुणवत्ता नहीं रहने पर सड़क नवीनीकरण के बाद भी टूट जाती है। इस बार भी सड़क मानक के अनुरुप नहीं बन रही है, जिसकी वजह से काम रोक दिया गया।
गांववालों का कहना था कि इसकी शिकायत अवर अभियंता और सहायक अभियंता से भी की गई, फिर भी कोई असर नहीं हुआ। इसलिए मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता एके सिंह को गांव के लोगों ने बैठा लिया था। बाद में अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह पहुंचे।
उन्होंने एतराज जता रहे लोगों को समझाया। उन्होंने कुछ जगह की गिट्टियां उखाड़ दीं और कहा कि अब सड़क का निर्माण अवर अभियंता की मौजूदगी में ही कराया जाएगा।

उसके बाद गांव के लोग शांत हुए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने थोड़ी कमी की थी। गड्ढे में बड़े साइज की गिट्टियां डालनी थीं, लेकिन उसने हाफ इंच की गिट्टियां डाल दी थीं, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed