फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an old man kidnapped and looted

बुजुर्ग को अगवाकर लूट

Wed, 13 Dec 2017 11:14 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 13 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
an old man kidnapped and looted
लूट का शिकार बजुर्ग। - फोटो : amar ujala
सेवरही/पटहेरवा। 
विज्ञापन

सेवरही कस्बे के बीचोबीच स्थित पीएनबी की तमकुहीरोड शाखा में बुधवार को रुपये निकालने आए एक वृद्ध को असलहाधारी बदमाशों ने पुलिस बनकर अगवा कर लिया और उन्हें चार पहिया वाहन में बैठाकर उनके करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने वृद्ध की जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में बदमाशों ने पटहेरवा के पास उन्हें नेशनल हाईवे किनारे छोड़ दिया और भाग निकले। 

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सेवरही थाना क्षेत्र के कतौरा (नवका टोला) निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ सिंह पंजाब नेशनल बैंक की तमकुहीरोड शाखा में 50 हजार रुपये निकालने आए थे। उनके मुताबिक जब वह रुपये लेकर बैंक से बाहर निकल रहे थे, तभी तीन युवक उनके पास आए और थाने पर चलने को कहा। युवकों ने अपने को थाने का स्टाफ भी बताया। फिर बैंक से थोड़ी दूर चलने के बाद उन्होंने मालगोदाम के आगे एक जनरल स्टोर के पास चार पहिया वाहन में बुजुर्ग को बैठा लिया और थाने की तरफ निकल गए, लेकिन वे थाने न ले जाकर उन्हें तेजी से सीधे तमकुहीराज हाईवे पर लेकर पहुंच गए। यह देखकर बुजुर्ग ने प्रतिरोध करना शुरू किया तो बदमाशों ने उन्हें गाड़ी में ही असलहा दिखाते हुए पीटना शुरू कर दिया। उनके पास रखे 49,500 रुपये भी छीन लिए। पटहेरवा ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से उतार दिया। लहूलुहान हालत में उन्हें आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन उन्हें बार-बार खांसी के साथ मुंह से खून निकल रहा है। उधर, पुलिस उनकी निशानदेही पर बैंक के सीसीटीवी कैमरे के जरिए सुराग जुटाने में लगी है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में तमकुहीराज के सीओ आरके तिवारी का कहना है कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं, कस्बे के बीचोंबीच बुजुर्ग को अगवाकर लूट की वारदात से व्यापारियों में नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed