फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of rape and abduction

दुष्कर्म और अगवा करने का आरोप

Wed, 13 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा इलाके में एक युवक पर किशोरी के साथ मनमानी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक दूसरे के घर में घुसकर किशोरी की छोड़ी बहन को बंधक बना लिया और उसकी बड़ी बहन के साथ जबरदस्ती करके उसे अगवा कर लिया। घटना मंगलवार की है।
विज्ञापन


उस दौरान घर में दोनों बहनों के अलावा और कोई नहीं था। पुलिस को सूचना दे दी गई है।  एक गांव के रहने वाले शख्स ने तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी खेत में गन्ना छिलने गई थी।
विज्ञापन


घर पर सिर्फ दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी की उम्र 16 और छोटी की 10 साल है। आरोप है कि उसी समय गांव का एक युवक घर में घुस गया।

उसने उसकी छोटी बेटी को रस्सी से बांध दिया। उसके बाद बड़ी बेटी के साथ मनमानी की और जबरदस्ती उसे अपने साथ लेते गया।

आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर मां घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। पिता ने बताया कि पहले उन्हें सिर्फ बड़ी बेटी के अगवा होने की जानकारी मिली थी।

बाद में छोटी बेटी ने मनमानी की जानकारी दी। एसओ का कहना है कि आरोपी की तलाश के साथ ही मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed