{"_id":"571528184f1c1b4d6d8b4668","slug":"after-drink-a-cold-drink-student-s-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्रा को कोल्ड डि्रंक पिलायी, हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने छात्रा को कोल्ड डि्रंक पिलायी, हालत बिगड़ी
Kushinagar
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत संचालित निजी विद्यालय के अध्यापक ने सोमवार को स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ डालकर पिला दिया। इस दौरान साथ मौजूद छोटे भाई के चिल्लाने पर उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घरवालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आठवीं कक्षा की एक छात्रा अपने ही विद्यालय में पढ़ने वाले अपने छोटे भाई के साथ सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले स्कूल के एक अध्यापक ने उसे रोककर बातचीत करनी चाही तो छात्रा ने बात करने से इंकार कर दिया। घबराई छात्रा ने बचकर निकलने लगी इससे गुस्साए शिक्षक ने जेब से चाकू निकाल लिया।
इसके बाद वह छात्रा को डराकर लाया और उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए मजबूर कर दिया। इसी बीच साथ मौजूद छोटा भाई चिल्लाने लगा तो अध्यापक ने उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे बच्चे का चेहरा जख्मी हो गया। किसी तरह भाई-बहन घर पहुंचे और आपबीती सुनाई। कुछ देर बात छात्रा की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद घर वाले उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। यहां से गंभीर हालत में उसे बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र ले गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।