फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After drink a cold drink, student's condition deteriorates

शिक्षक ने छात्रा को कोल्ड डि्रंक पिलायी, हालत बिगड़ी

Tue, 19 Apr 2016 12:01 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 19 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
After drink a cold drink,  student's condition deteriorates
अस्पताल
 पडरौना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत संचालित निजी विद्यालय के अध्यापक ने सोमवार को स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ डालकर पिला दिया। इस दौरान साथ मौजूद छोटे भाई के चिल्लाने पर उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घरवालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


आठवीं कक्षा की एक छात्रा अपने ही विद्यालय में पढ़ने वाले अपने छोटे भाई के साथ सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले स्कूल के एक अध्यापक ने उसे रोककर बातचीत करनी चाही तो छात्रा ने बात करने से इंकार कर दिया। घबराई छात्रा ने बचकर निकलने लगी इससे गुस्साए शिक्षक ने जेब से चाकू निकाल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह छात्रा को डराकर लाया और उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए मजबूर कर दिया। इसी बीच साथ मौजूद छोटा भाई चिल्लाने लगा तो अध्यापक ने उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे बच्चे का चेहरा जख्मी हो गया। किसी तरह भाई-बहन घर पहुंचे और आपबीती सुनाई।  कुछ देर बात छात्रा की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर वाले उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। यहां से गंभीर हालत में उसे बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र ले गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed