फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   after administration intruption tension is down

प्रशासन ने की मध्यस्थता, दोनों पक्ष सहमत

Tue, 11 Oct 2016 12:06 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 11 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
after administration intruption tension is down
अपराध - फोटो : santosh verma
कप्तानगंज/इंदरपुर। रविवार को कप्तानगंज कस्बे के दो वर्गों में उपजा विवाद सोमवार को प्रशासन की मध्यस्थता से सुलझ गया। थाना परिसर में दोनों वर्गो के लोगों के बीच हुई बैठक में तय हुआ कि मंगलवार को दिन भर दुर्गा पूजा होगी। रात 12 बजे के बाद वहां मोहर्रम का ताजिया पहुंचेगा और अखाड़े के खिलाड़ी करतब दिखाएंगे। इस दौरान दोनों वर्गों के लोग एक-दूसरे का सहयोग करेंगे और कोई भी व्यक्ति उत्तेजक नारेबाजी नहीं करेगा। दोनों पक्षों ने इस पर लिखित सहमति जताई।
विज्ञापन


रविवार की शाम को कप्तानगंज कस्बे में सातवीं की जुलूस के दौरान नारेबाजी को लेकर दोनों वर्गों के बीच तनाव हो गया था। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने माहौल शांत कराया था। सोमवार को एसडीएम कप्तानगंज अरुण कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में दोनों वर्गों के प्रबुद्ध लोगों की बैठक हुई। बैठक में तय हुुुआ कि मंगलवार को दुर्गाबाड़ी में दिन भर दुर्गा पूजा समारोह मनाया जाएगा। रात साढ़े बारह बजे से दूसरे वर्ग के लोग ताजिया लेकर पहुंचेंगे और अखाड़े का प्रदर्शन होगा। इस दौरान किसी भी भी पक्ष की तरफ से आपत्तिजनक नारेबाजी नहीं की जाएगी। माहौल बेहतर बनाए रखने के लिए दोनों ही समुदाय के लोग एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों से प्रशासन पूरी सख्ती से निपटेगा। बुधवार को दोपहर बाद दो बजे से ताजिया जुलूस निकलना शुरू होगा, जो शाम सात बजे तक संपन्न हो जाएगा। इसके बाद रात आठ बजे से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी प्रारंभ होगी।  बैठक में हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, हियुवा तहसील अध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, विशाल सिंह, मनोज अग्रहरी, रमेश मोदनवाल, निकेत खेतान, मणिंद्र अग्रहरी, राधेश्याम, कासिम अली, मुबारक अली, टुन्नू इराकी, इमदाद हुसैन, गुड्डू राइन, अलाउद्दीन अंसारी इत्यादि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed