{"_id":"9ef11fc213eedca068ddf15e3b54c273","slug":"accused-of-robbing-van-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन लूट का मुख्य आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन लूट का मुख्य आरोपी पकड़ा
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। भारतीय स्टेट बैंक के कैश वाहन के गार्ड को गोली मारकर लूटे गए रुपये के संबंध में बिहार और कुशीनगर पुलिस की संयुक्त कोशिश से एक आरोपी पकड़ लिया गया है।
इसके लिए पुलिस ने रात में जटहां बाजार और पडरौना कोतवाली के कई गांवों में दबिश दी थी। पकड़े गए व्यक्ति के पास से पुलिस को चार पिस्टल और 14 कारतूस सहित दो लाख नौ हजार रुपये भी बरामद हुए है।
वह व्यक्ति यूपी से बिहार लाकर चार पहिया वाहन लूटने का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। कैश वाहन लूट के मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। बगहां एसपी आनंद कुमार सिंह के मुताबिक यूपी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेलवा जंगल गांव निवासी आद्या को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
आद्या बैंक कैश लूटकांड में शामिल था। उसके पास से चार पिस्टल और 14 कारतूस के साथ दो लाख नौ हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया आद्या पिछले साल यूपी से बोलेरो लाकर बिहार में लूट लिया था। इस कांड का मुख्य आरोपी है।
यूपी पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही इसमें शामिल अन्य अपराधी गिरफ्त में होंगे। बगहां एसपी के मुताबिक पकड़े गए अपराधी पर पिता की हत्या का भी आरोप है।
यहां बता दें कि 18 जनवरी को पडरौना स्टेट बैंक से बिहार के मधुबनी स्टेट बैंक शाखा जा रहे 20 लाख कैश को यूपी से सटे बिहार के समशेरवा गांव के पास बदमाशों ने गार्ड को गोली मारकर लूट लिया था।
लुटेरों ने जिस वाहन का इस्तेमाल लूट के लिए किया था वह यूपी से ले जाकर बिहार में लूट ली गई थी। इसका मुकदमा बिहार के नौरंगिया थाने में दर्ज है।
बदमाश भागने के लिए राहगीरों की दो बाइक भी लेकर चलते बने थे। लुटेरों को पकड़ने के लिए दोनों प्रदेशों की पुलिस जुटी है। कुछ दिन पहले बिहार पुलिस ने चौतरवा थाने के पतिलार गांव निवासी विजय सिंह को बदमाशों के सहयोगी के आरोप में पकड़ कर उसके पास से एक लाख दस हजार बरामद कर जेल भेजा था।