{"_id":"5717c68f4f1c1b7c418b4a2a","slug":"a-woman-on-hunger-strike-for-arrestin-crmrnals","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने शुरू किया अनशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने शुरू किया अनशन
kushinagar
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : santosh verma
पडरौना के कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव की एक महिला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर अनशन शुरू कर दिया। महिला अपनी मां की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी।
अनशन कर रहीं कुड़वा दिलीपनगर की सेनू का कहना था कि दो फरवरी को दिन के करीब दो बजे दीवानी कचहरी कसया जाते समय कुछ व्यक्तियों ने उनकी मां को घेर लिया था तथा उनके पास रखे जमीन संबंधी कागजात छीनने लगे थे। उनकी मां के विरोध करने पर उन व्यक्तियों ने उनकी पिटाई कर दी थी। वहां मौजूद अन्य लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ था। इसकी शिकायत डीएम कार्यालय में की गई, लेकिन अब तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की। इस दौरान जयहिंद, किसमती, सरिता, कृष्णा, हींगराज आदि मौजूद रहे।