{"_id":"580ba8b84f1c1b592c706b90","slug":"a-woman-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव
kushinagar
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में एक विवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
परसौनी गांव निवासी अजय प्रसाद चौधरी की फजिलनगर में दुकान है। शनिवार की सुबह वह दुकान पर चले गए थे और परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए थे। पत्नी सरोज देवी ही घर पर अकेली थी। दोपहर बाद जब खेत से लोग घर लौटे तो सरोज के कमरे का फाटक बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला और फाटक भी अंदर से बंद था। घबराए परिवार के लोगों ने किसी तरह फाटक खोला तो अंदर पंखे की कुंडी के सहारे फंदे से लटकता शव देखकर चीख पड़े। शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ भीम यादव ने बताया कि मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।