{"_id":"6107a11f4805aabb4f7d361426c1aada","slug":"a-man-arrested-for-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही (कुशीनगर)। मोटी रकम लेकर झाड़-फूंक करने वाले एक शख्स को पुलिस ने शनिवार को गौरीश्रीराम में गिरफ्तार कर लिया। यह शख्स अमेठी के अलीपुर का रहने वाला है। इसके पास से बाइक बरामद हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज करके इसका चालान कर दिया। एसओ विशुनपुुुुुरा विनय कुमार पाठक ने बताया कि अमेठी जिले के जमू थाने के अलीपुर गांव का निवासी मोकिम उर्फ इमरान हाशमी लोगों को तकलीफों से निजात दिलाने का दावा करके झाड़-फूंक करता था।
इसके बदले वह लोगों से मोटी रकम ऐंठता था। यह कुशीनगर के अलावा महराजगंज, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया और बिहार के कई जिलों में झाड़-फूंक की आड़ में लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
विज्ञापन
गौरीश्रीराम के बंगला टोला निवासी अमीन ने इसके बारे में शिकायत की थी। आरोपी ने अमीन को भी ठगी का शिकार बनाया था। उसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।
इस शख्स के पास से एक बाइक बरामद हुई, जो बैंक रोड गोरखपुर के एक अस्पताल का पता दर्शाकर फर्जी आर्डडी पर खरीदी गई थी। यह शख्स बाइक पर पुलिस लिखवाकर चल रहा था।
एसओ ने बताया कि इसे बरियापट्टी पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर इसके पास पासबुक, एटीएम कार्ड, निर्वाचन कार्ड, एक बोतल में झाड़-फूंक के दौरान इस्तेमाल करने वाला पानी मिला। इसके खाते से लाखों रुपये का आदान-प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस आरोपी पर जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।