फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A death in the clash, two injured

मारपीट में एक की मौत, दो जख्मी

Sat, 30 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र मड़ार बिंदवलिया गांव में शुक्रवार की रात दो पट्टीदारों के परिवारों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



अस्पताल ले जाते वक्त एक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोगों का उपचार कराया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मड़ार बिंदवलिया गांव के दुसाधीपट्टी टोले में शुक्रवार की रात 60 वर्षीय रामप्रीत और उनके पट्टीदार परदेशी के परिवार के बीच विवाद हो गया था। बातों-बातों में ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रामप्रीत और उनकी पत्नी चानमती सहित उनके 26 वर्षीय बेटा रामसंवारे घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से नेबुआ नौरंगिया पीएचसी पर ले जाया जा रहा था, जहां रामप्रीत की रास्ते में ही मौत हो गई। चानमती और रामसंवारे को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों को घर भेज दिया।



इस मामले में चानमती की तहरीर पर पुलिस ने अनिल, सुनील, मिट्ठू और गायत्री देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


विवाद कारण कुछ समय पहले हुए प्रेम विवाह को बताया जा रहा है। इस संबंध में एसओ निर्भय नारायण सिंह का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के सुनील नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed