फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छात्र ने फांसी लगाई

छात्र ने फांसी लगाई

Fri, 03 May 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगाई
होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम
विज्ञापन

बेलवा कारखाना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर राजा निवासी होटल मैनेजमेंट के छात्र ने लखनऊ में आत्महत्या कर ली। गुरुवार को उसका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। उसके आत्मघाती कदम के कारणों को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। हर कोई गमगीन था।

क्षेत्र के विशुनपुरा राजा निवासी वेदांती पांडेय का 22 वर्षीय पुत्र विवेक लखनऊ के बीबीडी कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का तृतीय वर्ष का छात्र था। गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार शाम अपने दोस्तों के साथ कमरे में परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दोस्त रात में अपने-अपने कमरे में चले गए। उसके बाद विवेक ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। उसके पिता किसी तरह से पैसे का इंतजाम करके भेजते थे। यह बात कहते-कहते उसके पिता बेहोश हो जा रहे थे। उसकी मां भी अचेत हो जा रही हैं। मौत के कारणों का पता नही चल सका है। गांव वालों ने परिवार के साथ मिल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed