फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर उड़ाए

छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर उड़ाए

Mon, 25 Feb 2019 10:22 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर उड़ाए
सोन्दिया बुजुर्ग गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सोन्दिया बुजुर्ग में रविवार की रात चोरों ने एक खाली मकान में घुस कर चोरी की वारदात की। छत के रास्ते चोर घर में घुुसे और फिर डेढ़ लाख के जेवरात और नकदी आदि उठा ले गए। घटना को अंजाम देकर चोरों ने नवागत एसओ को चुनौती दी है।
विज्ञापन

मकान मालिक तारा देवी घर में ही ब्यूटीशियन चलाती है। रविवार को दिन में मकान में ताला बंद कर रिश्तेदारी में बिहार के जलालपुर गईं थीं। सोमवार सुबह जब घर वापस लौटी तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला था। जबकि कमरे में रखे बॉक्स टूटे थे। छत की खिड़की के ग्रिल को तोड़ कर चोर अंदर घुसे थे। चोर सोने का हार, सोने का एक चेन, झुमका, नथिया, मंगलसूत्र, तीन सोने का लॉकिट, अंगूठी, दो जोड़ी चांदी का पायल, पायजेब और पांच हजार नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। घर की जमा पूंजी चोरी हो जाने से पीड़िता तारा देवी का रो- रोकर बुरा हाल था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी तेज जगरनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिल्डिंग वर्कशाप में हुई चोरी
हाटा। क्षेत्र के भड़कुलवा चौराहे पर स्थित एक बिल्डिग वर्कशाप की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गई। चोर दुकान में रखा पाइप और लोहे के इंगल आदि उठा ले गए। इसके अलावा बगल के एक दुकान में चोरों ने चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम अंसारी की तरफ से कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि भड़कुलवा चौराहे पर उसकी बिल्डिंग वर्कशाप की दुकान है। रविवार की रात दुकान का शटर तोड़ कर चोर अंदर घुस गए और लोहे की पाइप और इंगल समेत कई समान उठा ले गए हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


दरवाजे से बाइक चोरी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव के एक व्यक्ति के दरवाजे से रविवार की रात बाइक चोरी हो गई। पीड़ित
रिकेंश्वर राय उर्फ रिंकू ने बताया कि उनकी बाइक दरवाजे पर स्थित गैरेज में खडी थी। सोमवार की सुबह जब परिजन बाइक निकालने गए तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नही चल सका। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी बहादुरपुर श्रवण यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed