{"_id":"5bcb6b20bdec22699a7390ec","slug":"91540057888-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट से बालिका की मौत.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट से बालिका की मौत.
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौली गांव में करंट से बालिका की मौत के बाद पहुंचे एसडीएम खड्डा ।
- फोटो : अमर उजाला
खड्डा। थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में करंट की चपेट में आने से दस वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका खेलते समय दरवाजे पर लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई थी, जिसमें करंट उतर आया था। घरवालों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। एसडीएम के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मिश्रौली निवासी जंत्री प्रसाद के दरवाजे पर बिजली विभाग ने पोल लगा रखा है। शनिवार को सुबह करीब सात बजे उनकी दस वर्ष की बेटी अनुराधा दरवाजे पर खेल रही थी। उस समय पोल में करंट आ रहा था। बच्ची खेलते समय करंट की चपेट में आ गई। उसे घरवाले तुर्कहां सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घरवालों ने बच्ची की मौत के लिए विद्युत निगम को जिम्मेदार बताते हुए शव दरवाजे पर रख दिया और बड़े अफसरों को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने शव देने से मना कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप था कि पोल में करंट उतरने की जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई उपाय नहीं हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार पहुंचे। उन्होंने विद्युत निगम के एक्सईएन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।