फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेंधमारी कर दुकान से नकदी व सामान चोरी

सेंधमारी कर दुकान से नकदी व सामान चोरी

Wed, 02 Aug 2017 05:18 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
सेंधमारी कर दुकान से नकदी व सामान चोरी
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग चौराहे पर मंगलवार की रात चोरों ने किराना की दुकान में सेंधमारी कर 15 हजार रुपये नकद व सामान चुरा लिया। गृह स्वामी ने समउर बाजार पुलिस चौकी पर चोरी की घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

बिहार बुजुर्ग गांव निवासी राकेश पांडेय ने गांव के चौराहे पर किराना की दुकान खोल रखी है। बुधवार को सुबह दुकान खोले तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा पीछे की दीवार कटी हुई थी। दुकानदार के अनुसार चोरों ने दुकान से 15 हजार रुपये नकद और लगभग 25 हजार रुपये का सामान चुराया है। दुकानदार ने समउर बाजार पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर संजय सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed