फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   caught teacher in molestation

अश्लील हरकत करते शिक्षक को पकड़ा

Sun, 03 Mar 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
caught teacher in molestation
Sexual Assault
पटहेरवा। क्षेत्र के निजी विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी विद्यालय के शिक्षक को सेवरही के सिनेमाहाल में अश्लील हरकत करते पकड़ लिया गया। लोगों ने पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। एक जनप्रतिनिधि तथा कुछ अन्य लोगों की सिफारिश के बाद उसे पुलिस ने छोड़ दिया। 14 वर्षीय इस छात्रा को घुमाने के बहाने शिक्षक उसे बाइक से सिनेमाहाल में ले गया था।
विज्ञापन


चर्चा है कि शाम तीन से छह बजे के शो में शिक्षक ने फिल्म देखते समय बगल में बैठी छात्रा से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। अन्य दर्शकों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। यही नहीं, सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस आरोपी शिक्षक और छात्रा को थाने ले गई। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसके पिता विदेश रहते हैं।
विज्ञापन


छात्रा के मामा ने जनप्रतिनिधि से दबाव बनवाकर मामला रफा-दफा कराया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। विद्यालय के प्रबंधक का कहना है कि शिक्षक की गलत हरकतों के कारण चार माह पहले ही विद्यालय से निकाल दिया गया था। वह छात्रा भी एक सप्ताह से विद्यालय नहीं आ रही थी। पटहेरवा थाने के प्रभारी एसओ राजीव सिंह ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में तीन घायल
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना के जोकवा बाजार के समीप सोहंग मोड़ पर रविवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से युवकों को स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया गया।


जोकवा बाजार निवासी टाईगर मद्घेशिया (20) दोपहर बाइक से पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था। उधर से लौटते वक्त अभी वह सोहंग मोड़ पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं और सवार टाईगर, बंगरा निवासी बिट्टू कुमार (22) व लक्ष्मीपुर निवासी संदीप कुमार (23) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed