{"_id":"5c057024bdec224173176620","slug":"81543860260-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की तलाश में पुलिस लेकर पहुंची बांग्लादेश की रुखसाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की तलाश में पुलिस लेकर पहुंची बांग्लादेश की रुखसाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश की रुखसाना की मोबाइल में मौजूद बृजेश गुप्ता और उसकी फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)। जॉर्डन में बनी नजदीकी फिसलती देख बांग्लादेश की रुखसाना नाम की युवती दूूतावास की मदद से हाटा क्षेत्र निवासी प्रेमी के घर आ पहुंची। उसके साथ लखनऊ पुलिस भी थी। पहले तो कोई इस मामले को समझ नहीं पाया, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो हर को दंग रह गया। शाम को पुलिस दोनों को लेकर लखनऊ चली गई। बताया गया कि जॉर्डन में रहते समय इनमें नजदीकियां बढ़ी थीं और युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी गांव के बृजेश गुप्ता कुछ वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में बतौर इंजीनियर जॉर्डन गए थे। वहां उनकी मुलाकात उन्हीं की कंपनी में काम करने वाली बांग्लादेश की रुखसाना नाम की युवती से हुई। वह भी पेशे इंजीनियर ही थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं।
सोमवार को लखनऊ पुलिस के साथ हाटा कोतवाली आई रुखसाना ने बताया कि बृजेेश ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। दोनों काफी समय तक जॉर्डन में साथ-साथ रहे। वहां का काम समाप्त होने के बाद दोनों अपने-अपने मुल्क चले आए। इस बीच दोनों में बातचीत होती रही और शादी करने की योजना भी बनती रही।
विज्ञापन
रुखसाना ने बताया कि कुछ समय पहले वह कुशीनगर में बृजेश से मिलने भी आई थी। तब बृजेश ने उसे कुशीनगर के एक होटल में ठहराया था और शादी के लिए अभी कुछ दिन और रुकने की बात समझाकर उसे वापस बांग्लादेश भेज दिया था। रुखसाना के अनुसार, उसके बाद से बृजेेश ने उससे बातचीत कम कर दी और कुछ दिन बाद तो उसने फोन रिसीव करना और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। इसके बाद रुखसाना अपने देश के दूतावास के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई और वीजा लेकर भारत आई।
सोमवार को वह लखनऊ पुलिस के साथ सीधे हाटा कोतवाली पहुंची और वहां औपचारिकता पूरी कर बृजेश के गांव गई, जहां बृजेश गुप्ता मिल गया। पुलिस दोनों को लेकर फिर हाटा कोतवाली पहुंची और उन्हें लेकर लखनऊ रवाना हो गई।
मामला दूसरे विदेश्ाी महिला और जॉर्डन से जुड़ा होने से खुफिया विभाग के लोगों के भी कान खड़े हो गए और बृजेश के गांव एवं कोतवाली पहुंचकर इस बारे में जानकारी जुटाई।
इस पूरे मामले की पुष्टि हाटा के कोतवाल गजेंद्र राय ने भी की। उन्होंने बताया कि युवती लखनऊ पुलिस के साथ आई थी। शाम को दोनों पुलिस के साथ लखनऊ रवाना हो गए।