फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   active youth stopped rail accident

युवाओं की सक्रियता से बचा रेल हादसा

Sun, 02 Dec 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
active youth stopped rail accident
युवकाें की सक्रिययिता से बचा रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। नगर के सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर रविवार की रात कुछ युवकों की सजगता से बड़ा ट्रेन हादसा बच गया। दरअसल, क्रासिंग खुली थी और तभी गोरखपुर से सीवान जा रही ट्रेन आ पहुंची। युवकों ने खतरे को भांपते हुए सक्रियता दिखाई और कपड़े लहराकर ट्रेन को 500 मीटर पहले नौका टोला क्रासिंग पर रुकवा लिया।
विज्ञापन


बाद में युवाओं के साथ आसपास के लोग सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। चंद कदम पर कोतवाली होने के बावजूद आधे घंटे बाद तीन पुलिस कर्मी पहुंचे और क्रासिंग बंद करवाया। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन गुजर पाई।
विज्ञापन


नगर के रहने वाले अनिल जायसवाल, सूर्य प्रकाश मोदनवाल, शिवम जायसवाल, विशाल मोदनवाल, आलोक शर्मा व चंद्रशेखर ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे के आसपास सुभाष चौक स्थिति रेलवे क्रासिंग खुली हुई थी। उसी दौरान गोरखपुर से सीवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा देखकर वे घबड़ा गए और शोर मचाते हुए 500 मीटर पश्चिम नौका रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गए और अपने कपड़े उतारकर ट्रेन को रुकवाने के लिए लहराने लगे। किसी तरह ट्रेन रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके बाद सुभाष चौक क्रासिंग पर लोगों की भीड़ जुट गई। 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और गेटमैन को ढूंढ कर लाई। तब जाकर क्रॉसिंग बंद कराया जा सका और ट्रेन आगे गई।


समय रहते ट्रेन को आउटर सिग्नल पर रोक लिया गया। प्रथम दृष्टया 68 नंबर क्रासिंग के गेटमैन ईश्वर चंद्र की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि गेटमैन नशे की हालत में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी नशे की बात कही। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। - भगवती मल्ल, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed