{"_id":"5aff10854f1c1bdc408b63f1","slug":"81526665349-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाड़ीभार में फिर टूटीं छठवेदियां, शिवमूर्ति भी खंडित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठाड़ीभार में फिर टूटीं छठवेदियां, शिवमूर्ति भी खंडित
Updated Fri, 18 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मूर्तियां
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाड़ीभार में बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने एक बार फिर छठ बेदियां और भगवान शिव की मूर्ति तोड़ दी। छठ वेदियां टूटने की जानकारी पर एसओ ने रात में ही उन्हें ठीक करा दिया, लेकिन मूर्ति टूटने की जानकारी सुबह हो पाई। एसओ की सूचना पर पहुंचे एएसपी और एसडीएम की देख रेख मे मूर्ति हटाई गई। अफसरों ने वहां दूसरी मूर्ति लगवाने का निर्देश दिया।
एसओ बृहस्पतिवार की रात गश्त पर निकले थे। पूर्व की घटना को ध्यान में रखते हुए एसओ ने छठ घाट पहुंचकर जायजा लिया तो वहां करीब छह छठ वेदियां फिर क्षतिग्रस्त हाल में मिलीं। एसओ ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए रात में ही उन सभी छठ वेदियों को बनवा दिया। सुबह करीब पांच बजे वह दोबारा गए तो शमशान घाट के अंदर स्थापित भागवान शिव की मूर्ति के दोनों हाथ टूटे मिले। इसके अलावा मूर्ति को कई स्थान पर तोड़ने का प्रयास किया गया था।
एसओ ने यह सूचना एसपी को दी। मौके पर एसडीएम गुलाबचंद्र, एएसपी हरिगोविंद, सीओ रामकृष्ण तिवारी पहुंचे। वहां तीन थाने की पुलिसफोर्स बुला ली गई। उसके बाद प्रशासन ने खंडित मूर्ति को पूजा-पाठ के हटवाया। उसके बाद दूसरी मूर्ति लगाने की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले भी कुछ अराजक तत्व 15 छठ वेदियां, शमशान घाट की बाउंड्रीवाल और शमशान घाट का शिलापट तोड़न्यास तोड़कर भाग गए थे। सीओ ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। उसके बाद अज्ञात व्यक्तियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
एसपी बोले
एसपी अशोक कुुमार पांडेय का कहना है कि कुछ सस्पेक्टेड (संदिग्ध) व्यक्तियों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दो गार्ड की ड्यूटी भी लगाई गई है। पहले जहां छठ वेटियां टूटी थीं, उससे कुछ दूरी पर खुले में शिवमूर्ति थी, जो टूूटी है। पहले की घटना में भी शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।