{"_id":"59f858c34f1c1bcc538ba0da","slug":"81509447875-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
कसया सीएचसी पर जुटी भ्ाीड़।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रही 11वीं कक्षा की एक छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। यह हादसा एनएच पर गोपालगढ़ तिराहे पर हुआ। वहां मौजूद लोगों ने छात्रा का कसया सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के कुंवर टोला निवासी अशरफ अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री शना परवीन महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में वाणिज्य संकाय की कक्षा 11 की छात्रा थी। वह मंगलवार को दोपहर में करीब 12.20 बजे परीक्षा देकर साइकिल से घर जा रही थी। शना अभी एनएच के गोपालगढ़ तिराहे पर पहुंची थी कि तभी गोरखपुर से बिहार की तरफ जा रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया।
गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा। हादसे के बाद से छात्रा के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इस संबंध में कसया थाने के एसओ गजेंद्र राय का कहना था कि मृतका के घरवालों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।