फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गड्ढे में गिर कर मासूम की मौत

गड्ढे में गिर कर मासूम की मौत

Wed, 08 May 2019 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में गिर कर मासूम की मौत
मौत से गमजदा परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बरवापट्टी। बिजली के पोल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर कर मंगलवार को एक मासूम की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने बताया कि दशहवा टोला बेरहनी निवासी सहाबुन की छह वर्षीय बेटी मधुर खेलते- खेलते बिजली का पोल लगाने के लिए खोदे गए गढ्ढे में गिर गई।

उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गड्ढा खोद कर छोड़ने जाने की वजह से ग्रामीण बिजली निगम के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप मढ़ रहे थे। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


गुंडा एक्ट में पांच के खिलाफ वारंट जारी
पडरौना। बार वारंट जारी करने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नही होने पर मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र के चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के राजकुमार उर्फ शिव कुमार, जबही दयाल निवासी जितेंद्र पुत्र गणेश, मुकुंद छापर निवासी परशुराम सिंह, मेहदीय बाबू निवासी नेयाज और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बिरइठ निवासी इंद्रजीत यादव पुत्र रमायन यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed