फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अगलगी की घटनाओं में गेहूं की फसल राख

अगलगी की घटनाओं में गेहूं की फसल राख

Mon, 29 Apr 2019 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
अगलगी की घटनाओं में गेहूं की फसल राख
बगही गांव में लगी आग से जलते घर । - फोटो : अमर उजाला
जौरा बाजार/पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में काटकर रखी गेहूं की फसल जल गई तो पिपरा कनक-पटहेरवा मार्ग पर खेत में खड़ी फसल राख हो गई।
विज्ञापन


विशुनपुरा गांव के चंद्रकेश प्रसाद ने गेहूं की फसल काटकर खेत में छोड़ दिया था। शनिवार की रात में करीब नौ बजे आग लग गई। आग की लपटें देख गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान फसल राख हो गई थी। चंद्रकेश की पत्नी फूलवंती ने बताया कि उनके पास छह कट्ठा ही खेत है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती हैं। आग लगने की सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल उदय प्रताप ने नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। उन्होंने बताया कि किसान परिवार निहायत ही गरीब है।
विज्ञापन


उधर, शनिवार की रात पिपरा कनक-पटहेरवा मार्ग पर स्थित आजाद जूनियर हाईस्कूल के निकट के एक खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई । यह खेत पिपरा कनक गांव के धुसवा टोला निवासी भोला शर्मा का है। बगल के खेत में एक व्यक्ति गेहूं का डंठल जला रहा था, तेज हवा चलने पर बगल के भोला के गेहूं के खेत में आग पकड़ लिया। इससे भोला की लगभग 10 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed