{"_id":"5c65a5a1bdec22270f4fd24d","slug":"71550165409-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दौड़ाकर जालसाज को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने दौड़ाकर जालसाज को पकड़ा
Thu, 14 Feb 2019 11:00 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम की शिकार महिला शोभा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। एटीएमकार्ड बदल कर भाग रहे युवक को महिला ने पीछा कर लोगों की मदद से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के पास से कई एटीएम कार्ड और गाड़ी की चाबी मिली है। पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए आरोपी के सहारे कई अन्य घटनाएं भी खुल सकती हैं। वैसे महिला की दिलेरी की चर्चा पूरे दिन तमकुहीराज क्षेत्र में होती रही।
गुरुवार को सीमावर्ती बिहार के कटेया क्षेत्र स्थित सहजनवा कलां निवासी शोभा देवी तमकुहीराज कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने आई थी। बूथ में पहले से मौजूद एक युवक ने उसकी मदद करने के बहाने पैसा निकाल कर एटीएम बदल लिया। पीड़ित महिला को दूसरे रंग का एटीएम कार्ड मिलने पर आशंका हुई और वह शोर मचाने लगी। तभी आरोपी वहां से भागने लगा। महिला ने साहस का परिचय देते हुए उसका पीछा किया। महिला के शोर मचाने पर तमकुहीराज के ओवरब्रिज चौराहे पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई कर दी।
उसी दौरान सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पकड़ा गया य़ुवक गोंडा का निवासी बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड, मोबाइल एवं चार पहिया वाहन की चाबी बरामद हुई है। उसके अनुसार उसका एक अन्य साथी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस पकडे़ गए युवक से क्षेत्र में चल रहे साइबर क्राइम के नेटवर्क का पर्दाफाश करने की उम्मीद जता रही है। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।