फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accident

नशे में धुत चालक ने लग्जरी गाड़ी से तोड़ी कई दुकानें

Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
बांसगांव टैक्सी स्टैंड के पास बिजली के पोल से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
दुदही। रविवार को नशे में धुत एक वाहनचालक ने दुकानों को चपेट मेंले लिया। कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। चालक ने तेज रफ्तार में करीब सौ मीटर की परिधि में कई चक्कर लगाया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी मनोज गुप्ता की लग्जरी गाड़ी रविवार को सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी गाड़ी मालिक का मित्र एक युवक आया और जबरन गाड़ी की चाबी लेकर उनका वाहन लेकर कहीं जाने लगा। चूंकि उसने काफी मात्रा में शराब भी पी रखी थी, इस वजह से वाहन चालू करते ही अनियंत्रित हो गया। इस वजह से पन्नालाल, विकास, समेत कई लोगों की दुकानों को तोड़ते हुए एक बिजली के पोल से टकरा गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ कर 100 नंबर की पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ विशुनपुरा ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


मगडीहा में दिनदहाड़े चोरी
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मगडीहा में कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर स्थित एक घर में रविवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। उस समय घरवाले किसी रिश्तेदार के घर गए थे। देर शाम लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्वामी राजाराम यादव कृषि विभाग में कार्यरत हैं। सुबह पडरौना गए थे, जबकि उनकी पत्नी दिव्या यादव घर में ताला बंदकर सुबह ही अपने मायके गई थीं। शाम को जब दिव्या यादव घर लौटीं, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। शोर मचाने पर और भी लोग जुट गए। परिवार के लोग जब घर के कमरों में पहुंचे तो कमरों का ताला भी टूटा हुआ था और अंदर रखे सामान बिखरे पड़े थे। लोहे की आलमारियों में रखे जेवर, नकदी और एक लैपटॉप चोर उठा ले गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसओ अहिरौली बाजार राजेश कुमार मौर्या ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed