{"_id":"5c34e5a0bdec2256fe7be2e8","slug":"71546970528-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के धंधेबाजों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के धंधेबाजों पर चला प्रशासन का डंडा
Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
भैंसहा हेतिमपुर में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव भैंसहा (हेतिमपुर) में अवैध रूप से धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय की अगुवाई में अभियान चलाया गया। दर्जनों भट्ठियां तोड़ दी गईं और भारी मात्रा में लहन व निर्मित कच्ची शराब को नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से कच्ची शराब के कारोबारियों में खलबली मच गई और सभी मौके से भाग निकले।
भैंसहा (हेतिमपुर) में अवैध कच्ची शराब का कारोबार कुटीर उद्योग की रूप में फैला हुआ है। यहां से निर्मित कच्ची शराब जिले के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार में भी भेजा जाता है। अवैध कारोबार को बंद कराने को लेकर कई बार अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है, लेकिन पूरी तरह से इस कारोबार पर अभी रोक नहीं लग पाया है।
अभियान चलाने के बाद कुछ दिन ये कारोबारी अपने काम को बंद कर देते हैं और मामला शांत होने के बाद फिर से यह अवैध भट्ठियां धधकने लगती है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगलवार को पुलिस व राजस्व टीम के साथ दोपहर बाद भैंसहा पहुंचे। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होते ही सभी कारोबारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
कुछ कारोबारियों ने तो छोटी गंडक नदी में कूदकर अपने को पुलिस की पकड़ से दूर रखा। करीब तीन घंटे चले अभियान में जेसीबी से दर्जनों भट्ठियां तोड़ी गई, तो वहीं जमीन के अंदर छिपाए गए लहन व उपकरणों को नष्ट किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक कारोबारी धंधे को बंद नहीं करते। इस दौरान एसओ सुशील कुमार शुक्ल, चौकी प्रभारी मुकेश कुमार मिश्र, रामलक्ष्मण सिंह, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।