फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death due to current

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sun, 09 Sep 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
death due to current
करंट लगने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव तिरमासाहुन बेलवा में रविवार की सुबह करीब नौ बजे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बधाने में लगे रहे।
विज्ञापन


बेलवा निवासी हरेंद्र ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र अंबुज घर की सफाई के दौरान बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह इनवर्टर के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख परिजन उसे लेकर कसया के एक निजी अस्पताल पर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। जब शव लेकर परिजन घर पहुंचे, तो घर का माहौल गमगीन हो उठा। दोपहर बाद किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बिजली के तार की चपेट में आने सेे युवक झुलसा
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव सौरहा खुर्द का 22 वर्षीय युवक बिजली के की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि युवक भवन निर्माण में सरिया काट रहा था, तभी छत के ऊपर से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन लेकर उसे पीएचसी कोटवा पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द निवासी कैलाश गुप्ता के मकान का निर्माण जगदेवा गांव के समीप हो रहा है। रविवार को कैलाश गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र लालू गुप्ता घर निर्माण के लिए सरिया काटकर उसे ऊपर उठाया। तभी छत के ऊपर से गुजरे तार से सरिया का संपर्क हो गया और और युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed