फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   संदिध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत

संदिध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत

Sun, 22 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
संदिध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत
ढाढ़ा (कुशीनगर)। रविवार को मोहनपुर गांव में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मोहनपुर गांव के रहने वाले दिलीप की पत्नी पूनम का शव रविवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। उस समय पति दिलीप मजदूरी करने चला गया था और देवर व सास भी घर के पास ही काम कर रही थीं। कुछ देर बाद जब सास वापस घर आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद सास अगल बगल के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोलवाई तो पूनम एक फंदे से लटकती मिली। यह जानकारी होते ही गांव के आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि दिलीप की शादी करीब चार माह पहले ही हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। देर शाम तक पुलिस गांव में मामले की जांच करती रही।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ मुहम्मद रशीद खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच करेंगी। जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed