{"_id":"5cd5c307bdec2207362d0e75","slug":"61557512967-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुर्घटना...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ुर्घटना...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन ड्यूटी में लगे क्लर्क की हादसे में मौत
पिपरा कनक। जनपद की सीमा से सटे बिहार के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीपट्टी गांव के निवासी क्लर्क की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी ड्यूटी चुनाव में लगी थी।
इस गांव के 55 वर्षीय अरुण कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना बिहार के विजयीपुर प्रखंड में मुख्य क्लर्क के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगी थी। वह चुनाव ड्यूटी में विजयीपुर गांव में बिहार पुलिस के गार्ड के साथ जा रहे थे। इसी दरम्यान तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइकसवार ने चपेट में ले लिया। अरुण के साथ गार्ड भी घायल हो गया। दोनों को देवरिया के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। देवरिया में ही उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ। सूचना मिलने पर विजयीपुर प्रखंड के बीडीओ व सीओ पहुंचे।
गोपालगंज के डीएम अमिनेश कुमार परासर ने घटना की सूचना निर्वाचन आयोग को दी और 15 लाख रुपये की अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। देर शाम अरुण मिश्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अनूप मिश्र (सुभम) ने दी।