{"_id":"5c06c251bdec2241b439c96a","slug":"61543946833-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिर कर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिर कर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
माैत की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठकुइया। कसया से बच्चे का इलाज कराकर देवर के साथ लौट रही महिला की बाइक से गिर कर मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर कोहराम मच गया। शव गांव पहुंचा तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया निवासी रंजीत पटवा की पत्नी रिंकी (35) सोमवार को अपने देवर गुड्डू के साथ बाइक पर पीछे बैठकर अपने बच्चे की दवा करने कसया गई थी। शाम को घर लौटते समय कसया क्षेत्र के अर्जुनहा चौराहे पर बाइक से अचानक रिंकी नीचे गिर कर घायल हो गई।
परिजन पहले घायल को जिला अस्पताल ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। जैसे ही शव गांव पहुंचा, वैसे ही लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
हाटा। मंगलवार को ढाढा चौराहे के पास हाईवे पार करते दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा नगर पालिका के जेवनरहा की 75 वर्षीय यशोदा मंगलवार को किसी काम से ढाढा चौराहे पर गई थी। उसी दौरान हाईवे पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गई। जब तक लोग पहुंचे, वाहन लेकर चालक भागने में सफल रहा। घायल वृद्धा को लोग हाटा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।