फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ram janki monastery donors money steal

राम जानकी मठ के दानपात्र से रुपये चोरी

Fri, 29 Jun 2018 11:01 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 29 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ram janki monastery donors money steal
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कसया। नगर के रामजानकी मठ से शुक्रवार की भोर में दान पात्र को तोड़कर रुपये चोरी हो गए। पुजारी ने मुख्य मंदिर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें संदेह हुआ और अंदर पहुंचे तब दानपात्र से रुपये चोरी होने की जानकारी हुई। रामजानकी मंदिर में महंथ के अनुसार भोर में करीब तीन बजे उनकी नींद खुली, तो मुख्य मंदिर के मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था। शंका होने पर वह गर्भगृह में गए तो वहां दानपात्र टूटा हुआ था। इसके अलावा शिवमंदिर व हनुमान मंदिर के सामने रखी गई दानपेटियां भी टूटी हुई थीं। महंथ ने बताया कि इसकी सूचना तत्काल एसओ कसया को दे दी गई। डॉयल 100 पुलिस ने मंदिर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में एसओ कसया शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मंदिर के सुरक्षा के लिए रात में दो होमगार्ड की तैनाती कर दी गई है। केवल चोरी का प्रयास ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed