{"_id":"5c9a6b43bdec2214367b790f","slug":"51553623875-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने चोरी के आरोप में पांच को पकड़ा, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने चोरी के आरोप में पांच को पकड़ा, भेजा जेल
Tue, 26 Mar 2019 11:41 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड और स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चुराने वाले गैंग के पांच युवकों को पनियहवा जीआरपी ने पकड़ा। उनके पास चोरी की मोबाइल, लैपटॉप, नकदी आदि बरामद करने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। ये सभी खड्डा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पनियहवा जीआरपी चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को पकड़े गए इन युवकों के पास चोरी के नौ मोबाइल, एक लैपटॉप और 15 हजार रुपये नकद बरामद हुुआ है। इन्होंने अपना नाम उदय जायसवाल निवासी वार्ड नंबर चार खड्डा, राजू गुप्ता निवासी वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर खड्डा, भुआल गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-एक अंबेडकर नगर, शाहिद अंसारी निवासी ग्राम लखुआ थाना खड्डा और पुराने मुकदमे में वांछित चल रहा अजय पासवान निवासी लखुआ थाना खड्डा शामिल है।