{"_id":"5b84382842c792464e17738d","slug":"51535391784-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना की जानकारी सोमवार को कार्यालय खुलने पर जिम्मेदारों को हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटना की जानकारी सोमवार को कार्यालय खुलने पर जिम्मेदारों को हुई
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात तीन कार्यालयों में चोरी
- बीआरसी, रजिस्ट्री और पूर्ति निरीक्षक कार्यालय को बनाया निशाना
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। नगर में रविवार की रात चोरों ने तीन सरकारी कार्यालयाें को अपना निशाना बनाया है। छुट्टी होने के चलते रविवार की रात को हुई इस चोरी की जानकारी सोमवार को हुई, जब इन संस्थानों के कार्यालय अपने समय से खुले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
रविवार रात चोरों ने नगर स्थित तीन कार्यालयों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुसे, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा, तो कार्यालयों में रखे अभिलेखों और सामानों को इधर-उधर बिखेर दिया। चोरों ने बीआरसी कार्यालय, तहसील में संचालित रजिस्ट्री कार्यालय और पूर्ति निरीक्षक का दफ्तर शामिल है। बीआरसी कार्यालय में हुई चोरी में एबीआरसी भगवंत सिंह के अनुसार दो कमरों में रखी तीन आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखा सामान व तीन हजार रुपये गायब होने की बात कही जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय में रखे गए अभिलेखों की जांच-पड़ताल चल रही है। एक शिकायत की पत्रावली नहीं मिल पा रही है। गायब होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं तहसील परिसर में संचालित रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। कार्यालय के अंदर महत्वपूर्ण दस्तावेज फर्श पर बिखरे मिले। कंप्यूटर से जुड़े तार टूटे मिले। उप निबंधक एसके रावत ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस और विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तीसरी चोरी की घटना पूर्ति निरीक्षक दफ्तर की है। जहां पर दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर रखे गए कागजों और पत्रावलियां फर्श पर बिखरी पड़ी थी। पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि थाने में तहरीर दे दी गई है। एसओ कसया शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जल्दी ही पुलिस चोरों को ढूंढ निकालेगी।
नहीं हुआ एक भी बैनामा, भटकते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। नगर स्थित तीन संस्थानों के ताले तोड़कर घुसना, अभिलेखों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को तोड़ देने से रजिस्ट्री कार्यालय का काम सोमवार को दिन भर नहीं हो सका। स्थिति यह रही कि एक भी बैनामा नहीं हुआ। कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मियों ने भूमि के क्रेता, विक्रेता और बैनामा लेखकों से दिनभर यह दलील देते रहे कि कार्यालय में चोरों ने घुसकर कंप्यूटर, उनसे जुड़े आवश्यक तारों को तोड़ दिए हैं और साफ्टवेयर को खराब कर दिए हैं। उन लोगों का विभाग के एआईजी स्टांप और एडीएम को मामले से अवगत कराया जा चुका है। अब रजिस्ट्री कार्यालय में लगे कंप्यूटर के साफ्टवेयर ठीक होने के बाद ही बैनामे का कार्य संभव होगा। रजिस्ट्रार एसके रावत ने रजिस्ट्री कार्य बंद होने के सवाल पर कहा कि जब तक साफ्टवेयर ठीक नहीं होगा, तब तक बैनामा नहीं हो सकेगा। इसे ठीक कराने के लिए पडरौना के किसी संस्थान से ठीक कराने की बात चल रही है। प्रयास किया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम तक कार्यालय में बैनामा करने वाले साफ्टवेयर को ठीक करा लिया जाए। एडीएम कृष्ण लाल तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ठीक करा लिया जाएगा।