{"_id":"5942a14e4f1c1b260c8b46c1","slug":"51497538894-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआई पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास का केस
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। मिर्जापुर जिले के थाना विंध्याचल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र निवासी और कानपुर में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि विंध्याचल स्थित उसके मकान में किराएदार रहे सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब वह सब इंस्पेक्टर का पता लगाते हुए उसके घर पहुंची तो उसे तेजाब से जलाकर मारने का प्रयास किया गया। यह मुकदमा एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ है।
पीड़िता ने बीते सात जून को एसपी यमुना प्रसाद से मिल कर अपनी व्यथा सुनाई थी। तुर्कपट्टी थाने में युवती की तरफ से दी गई तहरीर के अनुसार वह पिता के निधन के बाद विंध्याचल में बने अपने मकान में अकेली रहती थी। इस दौरान मिर्जापुर में तैनात और कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भेलया चंद्रौटा गांव निवासी सब इंस्पेक्टर नंद कुमार मिश्र उसके मकान में किराएदार के तौर पर रहने लगे। युवती का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में वह अपने वायदे से मुकर गए। तहरीर के अनुसार बीते 14 मई को वह सब इंस्पेक्टर को खोजते हुए उसके गांव भेलया चंद्रौटा पहुंची। यहां आरोपी सब इंस्पेक्टर के घर के लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से तेजाब डालकर गंभीर रूप से झुलसा दिया था। कुछ लोगों ने बीच बचाव कराकर उसे अस्पताल भेजा था। स्वस्थ होने पर उसने एसपी से मामले को अवगत कराया था। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी नीरज शाही के अनुसार युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी नंद कुमार मिश्र पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी व हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।