{"_id":"580a50434f1c1b672c705fd8","slug":"5-grp-police-send-to-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनियहवा जीआरपी चौकी के पांच सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पनियहवा जीआरपी चौकी के पांच सिपाही लाइन हाजिर
kushinagar
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। पनियहवा रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी पर तैनात पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा पनियहवा और पडरौना चौकी पर तैनात बाकी सिपाहियों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। यह कार्रवाई यात्रियों से अवैध वसूली के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद किया गया है।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों में आए दिन जहरखुरानी, लूट, छिनैती, चोरी, शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी होती रहती है। अपराध रोकने के लिए स्टेशनों पर तैनात जीआरपी के जवान भी इस धंधे में मददगार बन गए हैं। पिछले दिनों पनियहवा स्टेशन पर वसूली करते एक वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर हंगामा मच गया। बड़े अफसरों ने आनन-फानन मामले की जांच कर आरोपी सिपाही दिनेश चौरसिया को निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेज दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को पनियहवा चौकी के सिपाही अंबरीष राय, अरविंद सिंह, अरविंद राय, दीपनरायन, सुबेदार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि पनियहवा और पडरौना के अन्य सिपाहियों को भी हटा दिया गया है।