{"_id":"5bb8f81a867a5568127787ef","slug":"41538848794-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छींटाकशी के मामले में 12 लोगों पर केस, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छींटाकशी के मामले में 12 लोगों पर केस, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
यौन प्रताड़ना
कसया। नगर के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) में छात्राओं से छींटाकशी के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
शुक्रवार को दोपहर बाद यहां संचालित एक इंटर कॉलेज की कुछ छात्राओं के साथ शोहदों ने छींटाकशी कर दी थी। वहां पहुंचे एक युवक के विरोध करने पर शोहदों ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसके बाद दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग आमने सामने हो गए थे। इससे स्थिति बिगड़ गई थी और दोनों पक्षों में एनएच के सर्विसलेन पर ही जमकर ईट-पत्थर चले थे।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शनिवार को रमावती पत्नी नंदू की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने, छेड़खानी व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसओ शैलेश कुमार ने बताया कि मामले को संजीदगी से लिया जा रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।