{"_id":"5bb7a960867a550794399197","slug":"41538763104-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छींटाकशी पर दो पक्षों में चले ईट पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छींटाकशी पर दो पक्षों में चले ईट पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मल्लूडीह में मौके से लोगों को खदेड़ती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। क्षेत्र के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) में शुक्रवार को स्कूली छात्राओं से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। दो लोगों के घायल होने की बात बताई गई।
कुछ छात्राएं सड़क पर किसी काम से गई हुई थीं। इसी बीच कुछ मनचले युवकों ने उनके साथ छींटाकशी कर दी। उसी दौरान वहां एक युवक पहुंच गया और इसका विरोध किया तो मनचले युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों से काफी लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से एनएच-28 के सर्विस लेने पर जमकर ईंट-पत्थर चले।
सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी पहुंचे, तब तक मामला शांत हो चुका था। वैसे एसडीएम ने सर्विस लेन पर पड़े ईंट को वहां मौजूद वार्ड के लोगों से सड़क से हटवाया। वहीं पुलिस की तरफ से भीड़ में शामिल लोगों को खदेड़ा गया। हालांकि विवाद से यहां स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
एहतियातन प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम एएसपी हरिगोविंद मिश्र भी पहुंचे और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। प्रभारी एसओ आरएल सिंह ने बताया कि अभी तक किसी की तरफ तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पल-पल वार्ड के लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुई है।
एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम करा दी गई है। मामले में दोनों पक्षों के लोगों को समझाया गया है कि कोई विवाद न करें। अन्यथा जरूरी कार्रवाई की जाएगी।