Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Salesman shot for resisting robbery; two accused arrested after six years

Panipat News: लूटपाट का विरोध करने पर सेल्समैन को मारी थी गोली, छह साल बाद पकड़े गए दो आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Salesman shot for resisting robbery; two accused arrested after six years
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी दीपक और हरकेश। संवाद - फोटो : दुहन पब्लिक स्कूल के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/इसराना। गांव पूठर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन की हत्या के करीब छह साल पुराने मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीआईए-2 की टीम ने इस मर्डर केस में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूटपाट का विरोध करने पर सेल्समैन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास चहल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने गांव कैथ शाहपुर के पास से दोनों आरोपियों सोनीपत जिले के गांव गंगाना निवासी दीपक उर्फ भोला और झज्जर जिले के गांव ढंराणा निवासी हरकेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दिसंबर 2020 में दोनों आरोपी अपने एक साथी के साथ बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से गांव पूठर स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे थे। वहां उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव नोनार निवासी गोपाल शर्मा सेल्समैन के रूप में तैनात था। गोपाल ने लूटपाट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। ठेकेदार सिवाह निवासी राजकुमार कादियान के बयान पर थाना इसराना में हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चर्चा में हत्या की बात बताने से मिला सुराग
डीएसपी विकास चहल ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी भाग निकले थे। उस समय पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए थे, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त सुराग नहीं मिल पाए थे। इसके बाद आईजी करनाल की ओर से दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हाल ही में आरोपियों ने बातचीत के दौरान किसी व्यक्ति के सामने पूठर के शराब ठेके पर लूट का विरोध करने पर सेल्समैन की हत्या करने की बात कही थी। इसकी सूचना मिलने पर सीआईए-2 ने पुराने मामले की कड़ियां जोड़ीं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

-------------
तीसरा आरोपी सोनीपत जेल में बंद
डीएसपी के अनुसार, इस वारदात में तीसरा आरोपी रोहित भी शामिल था, जो सोनीपत जिले के गांव गंगाना का रहने वाला है। वह फिलहाल किसी अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद है। पानीपत पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। डीएसपी ने बताया कि दीपक उर्फ भोला के खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमला, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित सात प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, हरकेश के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। दोनों की उम्र करीब 29 और 30 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed