Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in scrap at a closed factory; heat causes cracks in the walls of a nearby house.

Panipat News: बंद फैक्टरी के कबाड़ में लगी आग, तपिश से मकान की दीवारों में दरारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap at a closed factory; heat causes cracks in the walls of a nearby house.
देसराज कॉलोनी में आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत : दमकल विभाग - फोटो : credit
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। देवी मंदिर रोड पर देसराज कॉलोनी स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में जमे कबाड़ में दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह फैल गई। सूचना पर लाल बत्ती चौक स्थित दमकल केंद्र से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, शाम करीब 4 बजे कबाड़ में दबी चिंगारी से आग एक बार फिर धधक उठी।
आग की तपिश इतनी अधिक थी कि फैक्टरी से सटे स्थानीय निवासी अनिल के मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। खतरे को भांपते हुए परिजन समय रहते घर से बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा बच गया। कॉलोनी की गलियां बेहद तंग होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में पहले राउंड में छोटी गाड़ियों को भेजा गया और मुख्य गली से लंबे पाइप जोड़कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

------
मालिकों के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बंद पड़ी फैक्टरी एक कबाड़ी ने किराये पर ले रखी थी। इसमें भारी मात्रा में कबाड़ भरा हुआ था। आग लगने के बाद उन्होंने फैक्टरी मालिकों को फोन किया, लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। कई घंटे बाद जब वे पहुंचे, तो कॉलोनीवासियों ने गुस्सा जताते हुए तुरंत कबाड़ खाली कराने की मांग की। इसके बाद कबाड़ बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फैक्टरी में रखे कबाड़ में आग लगने की सूचना पर गाड़ियां भेजकर पहले दौर में आग बुझा दी गई थी। शाम को कबाड़ के नीचे दबी आग दोबारा धधक उठी थी, जिस पर दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरी तरह काबू पा लिया है।
- गुरमेल सिंह, जिला दमकल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed