फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   निलंबित सिपाहियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

निलंबित सिपाहियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Wed, 28 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
निलंबित सिपाहियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज
कुशीनगर। बिहार बॉर्डर स्थित खड्डा थाने के सालिकपुर पुलिस बूथ पर बालू लदी गाड़ियों से अवैध वसूली के रुपयों के साथ पकड़े जाने के बाद निलंबित हुए दोनों पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एसओ निर्भय सिंह की तहरीर पर लिखा गया है। पहली बार हुई इतनी सख्त कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

छितौनी-बगहा रेल पुल के रास्ते बिहार से बड़े पैमाने पर बालू लदी गाड़ियां आती हैं। इनसे अवैध वसूली का मामला महीने भर से चर्चा में था। खड्डा के पूर्व विधायक विजय कुमार दूबे ने दो दिन पहले पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए सरकार की छवि धूमिल होने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले में कार्रवाई का निर्देश सीधे डीएम व एसपी को दिया था। सोमवार की रात डीएम आंद्रा वामसी व एसपी यमुना प्रसाद स्वॉट टीम के साथ सालिकपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां बालू लदी चार गाड़ियां तो पकड़ी ही गईं चालकों के बताने पर दो पुलिस कर्मियों की जेब से वसूली की रकम भी बरामद हो गई। मंगलवार को एसपी यमुना प्रसाद ने इन दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के अलावा सालिकपुर चौकी पर तैनात पांच अन्य सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। इस बीच एसओ निर्भय सिंह की तहरीर पर निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसओ निर्भय सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर निलंबित पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed