फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हैंडपंप लगाते समय पाइप में उतरा करंट

हैंडपंप लगाते समय पाइप में उतरा करंट

Wed, 13 Feb 2019 11:07 PM IST
Kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 13 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप लगाते समय पाइप में उतरा करंट
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो झुलसे - फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में बुधवार की दोपहर साधारण हैंडपंप लगाते समय पाइप के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे एक मजदूर की मौत हो गई और मिस्त्री और गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने झुलसे दोनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

माघी कोठिलवा गांव के निवासी अंबरेश गुप्ता के घर दोपहर करीब दो बजे साधारण हैंडपंप लगाया जा रहा था। इस गांव के ही मजदूर सुदर्शन यादव और बाजूपट्टी के मिस्त्री दीपू शर्मा हैंडपंप लगाने के लिए पाइप से बोर कर रहे थे। उसी समय हैंडपंप का पाइप ऊपर से गुर रही हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे पाइप में करंट उतर गया। सुदर्शन, दीपू शर्मा और अंबरेश करंट की जद में आ गए। 50 वर्षीय सुदर्शन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय अंबरेश गुप्ता और 55 वर्षीय दीपू शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर मृतक सुदर्शन के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के बड़े लड़के लक्ष्मण की शादी अभी 13 मई को होनी है, जिसके लिए तैयारी अभी से ही शुरू हो गई थी। सुदर्शन मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। घर में उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची। एसओ राशिद खां ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लापरवाही में हुई घटना
जटहां बाजार। माघी कोठिलवा गांव में हैंडपंप लगाते समय हुई इस घटना का कारण लोग लापरवाही को बता रहे हैं। क्योंकि जहां हैंडपंप लग रहा था, उसी के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। हैंडपंप के लिए बोर करते समय इसका ध्यान दिया जाना चाहिए था। जिस समय हैंडपंप लगाया जा रहा था, उस समय बिजली की आपूर्ति भी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed