फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मारपीट में तीन घायल

मारपीट में तीन घायल

Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में तीन घायल
जमीन के विवाद में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के उद्योग छपरा में सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से दो बच्चियों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लेकर परिजन सीएचसी तुर्कहा पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गांव के हैदर और मजहर के बीच जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। सोमवार की सुबह एक पक्ष की ओर से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। इसको लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर कहासूनी होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में एक पक्ष की सादिया खातून, बरसी व दूसरे पक्ष से निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायलों को लेकर सीएचसी तुर्कहा पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


तिलक समारोह में आए व्यक्ति की बाइक चोरी
सेवरही। शनिवार की रात श्यामपट्टी गांव में एक तिलक समारोह में शिरकत करने आए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं बाइक का पता नहीं चल सका। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज बाजार निवासी अमित कुमार अपनी बाइक से श्यामपट्टी गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। दरवाजे पर बाइक खड़ी कर वह भोजन करने चले गए। वापस लौटे तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। उन्होंने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। वाहन स्वामी ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed