{"_id":"6ab96ef8e35f4b7d65090026","slug":"e-rickshaw-driver-ramu-murder-case-solved-mathura-news-c-412-1-mt21004-12225-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ई-रिक्शा चालक रामू हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ई-रिक्शा चालक रामू हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक रामू की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रामू से पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में नारायण सिंह ने थाना जैत में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि उनका बेटा रामू ई-रिक्शा चलाता था। बुर्जा से तेहरा जाने वाले रास्ते पर पुष्पांजलि के पास सिगरेट लेने-देने के विवाद को लेकर चार अज्ञात लोगों ने रामू पर चाकू से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू की। सूचना पर जैत पुलिस ने 26 सितंबर की रात ओमैक्स सिटी चंद्रोदय मंदिर के पीछे कच्चे रास्ते से आरोपी अरमान और रोहित उर्फ राधे को गिरफ्तार किया। अरमान के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और रोहित से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार अरमान (18) वाल्मीकि बस्ती, किशोरपुरा, थाना वृंदावन का निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता कासगंज का बताया गया है। दूसरा आरोपी रोहित उर्फ राधे (19) वृंदावन श्यामनगर कॉलोनी का रहने वाला है। सीओ सदर वरुण मित्रा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
छह माह पहले हुई टक्कर के बाद हुआ था झगड़ा
पूछताछ में आरोपी अरमान ने बताया कि करीब छह महीने पहले रामू के ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद रामू कुछ साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट की तथा उसकी बिरादरी को लेकर अपशब्द कहे। तभी से वह रामू से रंजिश मानने लगा था। करीब दो सप्ताह पूर्व अरमान, बोनी और रोहित उर्फ राधे मोटरसाइकिल से घूम रहे थे। पुष्पांजलि के पास डिवाइन एलिगेंस होटल से आगे वे रुके थे। इसी दौरान रामू ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंच गया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की। अरमान ने रामू पर चाकू से वार किया और उसे मृत समझकर तीनों मौके से भाग गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार, अरमान के खिलाफ थाना जैत में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा थाना वृंदावन में भी एक मुकदमा दर्ज है। रोहित के खिलाफ थाना जैत के हत्या संबंधी मुकदमे के अलावा वृंदावन थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज बताया गया है।