फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three wanted accused arrested in 17 lakh fraud case

Mathura News: 17 लाख की धोखाधड़ी में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three wanted accused arrested in 17 lakh fraud case
17 लाख की धोखाधड़ी में पकड़े गए अभियुक्त
रिफाइनरी। थाना पुलिस ने कृषि भूमि के नाम पर जालसाजी करने के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वास्तविक भूमिधारकों के स्थान पर दूसरे लोगों को खड़ा कर फर्जी आधार कार्ड तैयार कराए और इकरारनामा के जरिए शिकायतकर्ता से 17 लाख रुपये हड़प लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राधा माधव नगर निवासी अनिल कुमार शर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पहले सुगड़ सिंह निवासी मिर्जापुर, निरंजन सिंह निवासी पींगरी और कैलाश निवासी राल को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि खेडिया निवासी रूपेंद्र सिंह और देवी सिंह की कृषि भूमि को लेकर साजिश रची गई। रूपेंद्र सिंह के स्थान पर सुगड़ सिंह और देवी सिंह के स्थान पर निरंजन सिंह को खड़ा कर उनके आधार कार्ड में फोटो बदलकर जालसाजी की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता के पक्ष में फर्जी इकरारनामा तैयार कर 17 लाख रुपये लिए गए। पुलिस ने मामले में वांछित दिनेश पाराशर (44), अरुण कुमार (35) और जगराम (31) को गिरफ्तार किया। दिनेश को थाना जैत के सामने खोखे के पास से, अरुण को कल्याण गार्डन रांची बांगर और जगराम को वृंदावन स्थित गीतामणि धाम चैतन्य बिहार होटल के रिसेप्शन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जगराम के खिलाफ पूर्व के कई मुकदमे भी दर्ज होने की जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed