फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft

आरपीएफ के दरोगा समेत दो घरों में लाखों की चोरी

Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
theft
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के पांडेय मुन्नीपट्टी गांव में गुरुवार की रात चोरों ने आरपीएफ के दरोगा समेत दो घरों को खंगाल डाला। दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे चोर करीब 20 लाख रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। शुक्रवार को पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


पांडेय मुन्नीपट्टी गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र बृजकिशोर सिंह आरपीएफ में दरोगा हैं और कप्तानगंज में तैनात हैं। वह वहीं पर परिवार समेत रहते हैं। सबसे पहले चोरों ने इन्हीं के घर को निशाना बनाया। करीब 10 लाख के गहने, कपड़े तथा अन्य सामान चुरा ले गए। इसके बाद चोर उनके पड़ोसी प्रभु सिंह पुत्र माधव सिंह के घर छत के रास्ते घुस गए।
विज्ञापन


कमरे का ताला तोड़ कर करीब 12 लाख रुपये के गहने तथा अन्य सामान उठा ले गए। प्रभु सिंह परिवार के साथ अपने सेवरही स्थित आवास पर रहते हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। विधायक अजय कुमार ने भी घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया। एसओ विनय पाठक ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed